Total Users- 1,170,566

spot_img

Total Users- 1,170,566

Friday, March 13, 2026
spot_img

ठंड में ट्राई करें मजेदार स्वाद काजू पुलाव, जीत लेगी दिल

रोजाना एक ही तरह का खाना खाकर अगर आप बोर हो चुके हैं तो कुछ स्वादिष्ट ट्राई कर सकते हैं. खासकर ठंड के दिनों में आप ऐसी किसी डिश की तलाश में होंगे जो खाने में तो लाजवाब हो साथ ही इसे बनाने में सयम भी न लगे. तभी तो हम आपके लिए टेस्टी काजू पुलाव की रेसिपी लेकर आए हैं. इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है| काजू पुलाव बनाने की सामग्री: 1 कप – काजू 2 कप – बासमती चावल 1 कप – प्याज (बारीक कटी)

2 – हरी मिर्च (बारीक कटी)
1 टीस्पून – लहसुन (बारीक कटी)
2 – हरी इलायची
4-5 – लौंग
1 इंच टुकड़ा – दालचीनी
1 – चक्रीफूल
2 टेबलस्पून – घी
नमक – स्वादानुसार
पानी – जरूरत के अनुसार काजू पुलाव बनाने की विधि: काजू पुलाव बनाने के लिए आप चावल में दो ग्लास पानी डालकर उसे 30 मिनट के लिए भिगोकर रखें. अब आप प्रेशर कुकर में घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें. जब घी गर्म हो जाए तब इसमें हरी इलायची, लौंग, दालचीनी और चक्री फूल डालकर इसे भून लें.

इन मसालों को भुनते हुए लहसुन और प्याज डालकर इसे सुनहरा होने तक भून लें. अब आप चावल का पानी छान लें. फिर आप कूकर में काजू, चावल और नमक डालकर अच्छे से मिला लें. अब आप इसमें डेढ़ ग्लास पानी डालकर और कुकर का ढक्कन बंद करके एक सीटी लगा लें. अब आप आंच बंद कर दें और कुकर का प्रेशर खत्म होने के बाद इसका ढक्कन खोल दें. अब आप इस काजू पुलाव को प्लेट में निकालें और रायते के साथ सर्व कर दें|

More Topics

बिहार भर्ती बोर्ड की गंभीर लापरवाही ,एडमिट कार्ड पर पर कुत्ते की फोटो

बिहार के रोहतास में भर्ती परीक्षा प्रणाली की गंभीर...

साझी मेहनत, साझा समृद्धि — ‘बिहान’ से बदल रहा ग्रामीण महिला जीवन

धमतरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़...

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

इसे भी पढ़े