Total Users- 1,170,709

spot_img

Total Users- 1,170,709

Friday, March 13, 2026
spot_img

घर में इन आसान स्टेप्स से करें फेशियल, आएगा Instant Glow

करवाचौथ व्रत से पहले महिलाएं खुद को सजाती-संवारती हैं। स्किन ग्लोइंग दिखे इसलिए फेशियल ब्लीच का सहारा लेती हैं लेकिन जरूरी नहीं है कि बाजार से महंगे पार्लर ट्रीटमेंट लेकर ही स्किन को ग्लोइंग बनाया जा सकता है। बल्कि किचन में ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जो स्किन को नेचुरल ग्लो देती है। नेचुरली ग्लोइंग रखने के लिए आप घर पर आसानी से किचन की सामग्री से होममेड फेशियल कर सकती हैं। ये सुरक्षित, आसान और बजट फ्रेंडली होते हैं। चलिए कुछ घर पर आसानी से किए जाने वाली होममेड फेशियल के तरीकों के बारे में आपको बताते हैं।

  1. दही और शहद का फेशियल
  2. सामग्री: 1 चम्मच दही
    1 चम्मच शहद
    विधि: दोनों को अच्छी तरह मिक्स करें।
    चेहरे और गर्दन पर लगाएं। गोलाई में उपर की तरह चेहरे की मसाज करें।
    15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।
    फायदे: दही में लैक्टिक एसिड होता है जो डेड स्किन हटाता है। शहद मॉइस्चराइज करता है और स्किन को नरम बनाता है।
  3. हल्दी और बेसन फेशियल
    सामग्री: 1 चम्मच बेसन
    ½ चम्मच हल्दी
    थोड़ा सा दूध या पानी
    विधि: सबको पेस्ट बना लें।
    चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट सूखने दें।
    हल्के हाथ से मसाज करते हुए धो लें।
    फायदे: हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल और दाग-धब्बों को कम करते हैं। बेसन स्किन को क्लीन और ब्राइट बनाता है।
  4. खीरे का फेस मास्क
    सामग्री: आधा खीरा
    1 चम्मच दही (ऑप्शनल)
    विधि: खीरे को मिक्सी में पीस लें।
    दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
    15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
    फायदे: खीरा स्किन को ठंडक देता है और हाइड्रेट करता है। त्वचा को ताजगी और नमी देता है।
  5. एलोवेरा जेल फेशियल
    सामग्री: ताजा एलोवेरा जेल
    विधि: जेल को सीधे चेहरे पर लगाएं।
    15-20 मिनट बाद धो लें।
    फायदे: स्किन को ठंडक और मॉइस्चराइजिंग मिलती है। पिंपल्स और डार्क स्पॉट्स कम करने में मदद करता है।
  6. नींबू और शहद फेशियल (ओइल फ्री स्किन के लिए)
    सामग्री: 1 चम्मच शहद
    ½ चम्मच नींबू का रस
    विधि: शहद और नींबू मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
    10-15 मिनट बाद धो लें।
    फायदे: नींबू त्वचा को ब्राइट करता है। शहद नमी बनाए रखता है। ऑयली स्किन वालों के लिए बहुत अच्छा।

टिप्स: फेशियल करने के बाद हमेशा मॉइस्चराइज़र लगाएं।
हफ्ते में 2-3 बार तक ये होममेड फेशियल पर्याप्त हैं।
संवेदनशील त्वचा वालों को पहले पैच टेस्ट कर लेना चाहिए।

More Topics

बिहार भर्ती बोर्ड की गंभीर लापरवाही ,एडमिट कार्ड पर पर कुत्ते की फोटो

बिहार के रोहतास में भर्ती परीक्षा प्रणाली की गंभीर...

इसे भी पढ़े