Total Users- 1,170,566

spot_img

Total Users- 1,170,566

Friday, March 13, 2026
spot_img

गंजेपन से हैं परेशान तो नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये चीजें, इस नुस्खे से उगने लगेंगे नए बाल

बिजी लाइफस्टाइल और खानपान की खराब आदतों की वजह से आजकल हेयर फॉल लोगों के लिए बारह महीने चलने वाली एक आम समस्या बन गया है। पहले के समय में बालों के झड़ने को मौसम या फिर उम्र से जोड़कर देखा जाता था। लेकिन आजकल बालों का झड़ना बारहों महीने की एक कॉमन समस्या है। यह समस्या इतनी कॉमन है कि कम उम्र में ही कुछ बच्चे गंजेपन तक का शिकार हो रहे हैं।

गंजे सिर पर बाल उगाने के लिए ऐसे बनाकर लगाएं नारियल तेल
फेमस कंटेंट क्रिएटर पूनम देवनानी ने सोशल मीडिया पर शेयर किए अपने वीडियो में हेयर फॉल को रोककर बालों की ग्रोथ अच्छी करने वाले तेल को बनाने का तरीका बताया है। इस तेल को बनाने के लिए आपको किचन में मौजूद सिर्फ तीन चीजों की जरूरत पड़ती है। जिसमें नारियल तेल, रोजमेरी की पत्तियां और कैस्टर ऑयल शामिल है।

इस तेल को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में डबल बॉयलर तरीके से पानी गर्म करने के लिए रखें। अब एक छोटी कटोरी लेकर उसमें नारियल तेल और रोजमेरी की पत्तियों डाल दें। आपको इसे करीब 20 से 25 मिनट तक इसी तरह उबलने देना है। इसके बाद तेल को छानकर इसमें कैस्टर ऑयल मिला लें। आपका जादुई हेयर ऑयल बनकर तैयार है।

तेल लगाने के फायदे
नारियल तेल-नारियल तेल बालों के लिए एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है, जो फैटी एसिड के कारण बालों को गहराई से पोषण देता है, प्रोटीन की कमी को रोकता है, रूखे, बेजान बालों में चमक लाता है, बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है, दोमुंहे बालों की समस्या को कम करने, रूसी घटाने और स्कैल्प के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।

रोजमेरी की पत्तियां– रोजमेरी की पत्तियां बालों के लिए एक वरदान हैं, जो स्कैल्प में रक्त संचार बढ़ाकर बालों का झड़ना कम करती हैं, ग्रोथ को बढ़ावा देती हैं, रूसी खत्म करती हैं और समय से पहले सफेद होने से रोकती हैं।

कैस्टर ऑयल– कैस्टर ऑयल में मौजूद रिसिनोलिक एसिड स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे बालों के रोम को पोषण मिलता है। नियमित उपयोग से बाल घने, मजबूत और चमकदार बनते हैं।

More Topics

बिहार भर्ती बोर्ड की गंभीर लापरवाही ,एडमिट कार्ड पर पर कुत्ते की फोटो

बिहार के रोहतास में भर्ती परीक्षा प्रणाली की गंभीर...

साझी मेहनत, साझा समृद्धि — ‘बिहान’ से बदल रहा ग्रामीण महिला जीवन

धमतरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़...

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

इसे भी पढ़े