Total Users- 1,171,118

spot_img

Total Users- 1,171,118

Saturday, March 14, 2026
spot_img

सर्दियों में 4 चीजों से बनाएं ये कमाल का फेस पैक,रूखी-बेजान त्वचा का होगा समाधान

सर्दियों के मौसम में त्वचा अक्सर नमी खोकर रूखी, फीकी और लाइफलेस दिखने लगती है। तापमान कम होने के साथ स्किन का मॉइश्चर लेवल गिरता है जिससे चेहरे पर डलनेस, फ्लेकिनेस और ग्लो की कमी दिखाई देती है। ऐसे में त्वचा को केमिकल प्रोडक्ट्स के बजाय प्राकृतिक अवयवों से बने फेस पैक चाहिए जो स्किन को पोषण देने के साथ-साथ ब्राइटनेस भी बढ़ाएं। इन्हीं में से एक बेहद असरदार विंटर फेस पैक है- ऑरेंज पील पाउडर, गुलाब जल, दूध और हल्दी से बना ग्लो-बूस्टिंग पैक। यह ना सिर्फ त्वचा को चमकदार बनाता है बल्कि सर्दियों में स्किन की हाइड्रेशन, स्मूथनेस और हेल्थ को भी बनाए रखता है।

फेस पैक बनाने के लिए जरूरी सामग्री
1 बड़ा चम्मच ऑरेंज पील पाउडर, 1 बड़ा चम्मच कच्चा दूध, 1 छोटा चम्मच गुलाब जल, एक चुटकी हल्दी

कैसे बनाएं यह फेस पैक?
एक साफ कटोरी में ऑरेंज पील पाउडर लें। इसमें कच्चा दूध डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें गुलाब जल मिलाकर पेस्ट को स्मूद बनाएं। अंत में हल्दी की एक चुटकी डालकर एक चमकदार फेस पैक तैयार करें।

लगाने का तरीका
सबसे पहले चेहरे को हल्के क्लींजर से धोकर साफ कर लें।
तैयार पेस्ट को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 15–20 मिनट सूखने दें।
गुनगुने पानी से धोकर मॉइश्चराइजर लगाएं।

फेस पैक के फायदे
संतरे के छिलके: ब्राइटनेस और ग्लो के लिए- ऑरेंज पील विटामिन C का बेहतरीन प्राकृतिक स्रोत है। यह पिगमेंटेशन और डलनेस कम करते हुए त्वचा को ब्राइट और ग्लोइंग बनाते हैं।

गुलाब जल: सर्दियों में हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए- गुलाब जल स्किन का pH लेवल संतुलित करता है और ड्राई विंटर स्किन को तुरंत हाइड्रेशन प्रदान करता है। यह जलन और रेडनेस को भी शांत करता है।

दूध: कोमलता और एक्सफोलिएशन के लिए- दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की डेड स्किन हटाकर स्किन को मुलायम, स्मूथ और पोषणयुक्त बनाता है।

हल्दी: नेचुरल ग्लो और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण- हल्दी चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाती है और सर्दियों में होने वाली स्किन इरिटेशन को शांत करती है।
किन्हें यह फेस पैक इस्तेमाल करना चाहिए?
डल-ड्राई और बेजान स्किन वाले, विंटर में ग्लो बढ़ाना चाहने वाले और नेचुरल केयर पसंद करने वाले लोग इसे जरूर लगा सकते हैं। यह फेस पैक हफ्ते में 2–3 बार लगाने से आपकी त्वचा सर्दियों में भी ब्राइट, हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बनी रहती है। चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करें और इनमें से किसी भी चीज से एलर्जिक हैं या सेंसेटिव स्किन है तो एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले लें।

More Topics

इसे भी पढ़े