वजन घटाने और स्वास्थ्य के लिए बेहतर सोयाबीन चीला

क्या आप भी रोजाना पोहा-उपमा का खाकर बोर हो गए, तो यह लेख आपके लिए है। अब यूनिक स्टाइल में सोयाबीन का चीला बना सकते हैं। यह स्वाद और सेहत में भी लाजवाब है। इसमें खूब सारा प्रोटीन पाया जाता है, जो कि आपके लिए काफी सेहतमंद है। आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।

सोयाबीन चीला के लिए सामग्री

-सोयाबीन चूरा : 1 कप
-बेसन: आधा कप नाश्तेके आहार
-बारीक कटा हुआ प्याज: 1 छोटा

-बारीक कटी शिमला मिर्च: आधा कप

-बारीक कटी हरी मिर्च: 2
-अदरक पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
-हल्दी और लाल मिर्च पाउडर: आधा-आधा छोटा चम्मच
-हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
-नमक: स्वादानुसार
-तेल: सेकने के लिए

सोयाबीन चीला कैसे बनाएं?

  • -इसके लिए सबसे पहले सोयाबीन के चूरे को गुनगुने पानी में 10 से 15 मिनट तक भिगोकर रख दें। जब यह अच्छे से फूल जाए, तभी इसका इस्तेमाल करें।
  • -सोयाबीन फूलने के बाद इसे ठंडे पानी से साफ कर लें और हाथों से दबाकर इसका पूरा पानी अच्छे निचोड दें। स्‍व-सहायताऔर प्रेरणादायक
  • -इसके बाद निचोड़े हुए सोयाबीन को मिक्सर जार में डाल दें। फिर बिना पानी डालें। अब इसको हल्का दरदरा पीस लें। इस बात का ध्यान रखें कि बारीक पेस्ट न बनें वरना चीला अच्छा नहीं बनेगा।
  • -अब एक बड़े मिक्सिंग बाउल में दरदरा पिसा सोयाबीन, बेसन, बारीक कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालें।
  • -इस मिश्रण में हल्दी के साथ-साथ लाल मिर्च, नमक और हरा धनिया डालें। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर चीले जैसा गाढ़ा घोल यानी बैटर रैडी कर सकते हैं।
  • -अब नॉन-स्टिक तवे को गैस पर गरम करें और ब्रश की मदद से हल्का तेल लगाएं। फिर बड़ा चम्मच बैटर तवे पर डालकर गोल आकार में फैलाएं।
  • -चीले को मीडियम आंच पर दोनों तरफ से हल्का तेल लगाकर सुनहरा व कुरकुरा होने तक भून लें। तैयार है आपका गरमा-गरम टेस्टी सोयाबीन चीला। इसको आप हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

More Topics

नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण

प्रदेश में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत...

 विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम

किसानों की मेहनत, बहनों की उद्यमशीलता और सुगंधित विष्णुभोग...

इसे भी पढ़े