Total Users- 1,045,471

spot_img

Total Users- 1,045,471

Saturday, July 12, 2025
spot_img

सिरपुर स्थित धसकुंड जलप्रपात , सपरिवार उठा सकते हैं आनंद

रायपुर से करीब 95 किमी दूर धसकुंड जलप्रपात, इसके बारे में बहुत से लोगों को जानकारी नहीं है। लेकिन यहां जाकर आप प्राकृतिक सौंदर्य का एक अलग अनुभव करेंगे। पलारी से अमेठी घाट से आगे सिरपुर मार्ग में ग्राम पिपरछेड़ी से करीब पांच किमी आगे मुख्य मार्ग के अंदर बरसाती नाले में स्थित धसकुंड जलप्रपात में जाकर आपको अलग ही मजा एगा। इस जलप्रपात में पर्यटन की असीम संभावनाएं भी बनी हुई है।

पानी एक बड़े कुंड में गिरता है जो बरसाती नाले के जलप्रपात में 15–20 फीट ऊंचा है। छुट्टियों और सामान्य दिनों में यहां सैलानियों की भीड़ लगा रहती है। रायपुर से नजदीक होने के कारण जगदलपुर और आसपास के लोग भी यहां घूमने आते हैं। सिरपुर जाने वाले पर्यटकों के लिए यह जलप्रपात एक महत्वपूर्ण स्थान हो सकता है। स्थानीय लोग इसे धसकुंड, धसकुंड तथा धसकुर कहते हैं।

सिरपुर भी घुमिए

धसकुंड जलप्रपात जाने पर आप जलप्रपात का मजा लेने के साथ ही पूरा सिरपुर भी घूम सकते है। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के मानचित्र पर सिरपुर अपनी ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के कारण आकर्षण का केंद्र है। यह पांचवीं से आठवीं शताब्दी के मध्य दक्षिण कोसल की राजधानी थी। सिरपुर में सोमवंशी नरेशों ने राममंदिर और लक्ष्मण मंदिर का निर्माण करवायाथा। ईंटों से बना यह प्राचीन मंदिर आज भी दर्शनीय स्थान है। साथ ही पुरातात्विक खुदाई में यहां पर प्राचीन बौद्ध मठ भी मिले है।

spot_img

More Topics

मोहन भागवत ने क्यों और किसको कहा- 75 साल का मतलब रिटायर हो जाना चाहिए !

आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत की एक टिप्पणी की...

लखपति दीदी को किया गया सम्मानित

रमोतिन ने स्वयं ट्रैक्टर चलाना सीखा और बनी सक्षम...

इसे भी पढ़े