Total Users- 643,429

spot_img

Total Users- 643,429

Saturday, February 22, 2025
spot_img

सिरपुर स्थित धसकुंड जलप्रपात , सपरिवार उठा सकते हैं आनंद

रायपुर से करीब 95 किमी दूर धसकुंड जलप्रपात, इसके बारे में बहुत से लोगों को जानकारी नहीं है। लेकिन यहां जाकर आप प्राकृतिक सौंदर्य का एक अलग अनुभव करेंगे। पलारी से अमेठी घाट से आगे सिरपुर मार्ग में ग्राम पिपरछेड़ी से करीब पांच किमी आगे मुख्य मार्ग के अंदर बरसाती नाले में स्थित धसकुंड जलप्रपात में जाकर आपको अलग ही मजा एगा। इस जलप्रपात में पर्यटन की असीम संभावनाएं भी बनी हुई है।

पानी एक बड़े कुंड में गिरता है जो बरसाती नाले के जलप्रपात में 15–20 फीट ऊंचा है। छुट्टियों और सामान्य दिनों में यहां सैलानियों की भीड़ लगा रहती है। रायपुर से नजदीक होने के कारण जगदलपुर और आसपास के लोग भी यहां घूमने आते हैं। सिरपुर जाने वाले पर्यटकों के लिए यह जलप्रपात एक महत्वपूर्ण स्थान हो सकता है। स्थानीय लोग इसे धसकुंड, धसकुंड तथा धसकुर कहते हैं।

सिरपुर भी घुमिए

धसकुंड जलप्रपात जाने पर आप जलप्रपात का मजा लेने के साथ ही पूरा सिरपुर भी घूम सकते है। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के मानचित्र पर सिरपुर अपनी ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के कारण आकर्षण का केंद्र है। यह पांचवीं से आठवीं शताब्दी के मध्य दक्षिण कोसल की राजधानी थी। सिरपुर में सोमवंशी नरेशों ने राममंदिर और लक्ष्मण मंदिर का निर्माण करवायाथा। ईंटों से बना यह प्राचीन मंदिर आज भी दर्शनीय स्थान है। साथ ही पुरातात्विक खुदाई में यहां पर प्राचीन बौद्ध मठ भी मिले है।

More Topics

इमरान हाशमी की ‘आवारापन’ और ‘जन्नत’ फिर से सिनेमाघरों में मचाएंगी धमाल

बॉलीवुड में पुरानी फिल्मों को दोबारा रिलीज करने का...

सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ का पहला गाना ‘बंदे’ रिलीज

बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' के निर्माताओं ने इसका...

आईसीसी पर बरसे पीसीबी, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लोगो से ‘पाकिस्तान’ का नाम हटाने पर जताई आपत्ति

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC)...

ट्रंप ने जनरल सीक्यू ब्राउन को हटाया, लेफ्टिनेंट जनरल डैन केन होंगे नए संयुक्त सेना अध्यक्ष

वॉशिंगटन: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार देर...

पाकिस्तान की जेल से 22 भारतीय मछुआरों की घर वापसी

कराची की मलीर जेल में बंद 22 भारतीय मछुआरों...

Follow us on Whatsapp

Stay informed with the latest news! Follow our WhatsApp channel to get instant updates directly on your phone.

इसे भी पढ़े