भारत का स्वर्ग कश्मीर में पड़ी पहली बर्फ, कब और कैसे जाये

नवंबर का महीना शुरू होने वाला है और भारत का जन्नत कहा जाने वाले शहर कश्मीर में पहली बर्फबारी हुई है। मौसम की पहली बर्फबारी ने कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाके जोजिला पास की चोटी को रातों-रात बर्फ से ढक दिया है। उत्तरी कश्मीर का यह फेमस पर्यटन स्थल एक शांत शीतकालीन वंडरलैंड में बदल गया है। कश्मीर के खूबसूरत नजारे इन दिनों पर्यटकों को स्वर्ग का एहसास दे रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस विंटर कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं।

इस महीने होती है बर्फबारी
नवंबर से जनवरी तक का मौसम कश्मीर में किसी वंडरलैंड से कम नहीं होता है। अगर आपको भी बर्फबारी और बर्फ से ढके पहाड़ पसंद हैं, तो नवंबर का महीना यहां जाने के लिए बेस्ट है। आप गुलमर्ग जैसे स्थानों पर स्नो-बोर्डिंग, स्कीइंग और अन्य विंटर एक्टिविटी का लुत्फ उठा सकते हैं।

ऐसे पहुंचे कश्मीर
आप हवाई जहाज और ट्रेन दोनों से कश्मीर की यात्रा कर सकते हैं। हवाई जहाज से दिल्ली या मुंबई जैसे शहरों से डायरेक्ट श्रीनगर तक सीधी उड़ान भर सकते हैं। वहीं कश्मीर पहुंचने के लिए श्रीनगर हवाई अड्डे पर उतरें। मुंबई से जम्मू तक उड़ान का समय करीब 2 घंटे से अधिक है। आप दिल्ली या मुंबई से ट्रेन से जम्मू तक यात्रा कर सकते हैं। फिर वहां से बस या टैक्सी द्वारा श्रीनगर तक सफर तय कर सकते हैं।

कब जाएं कश्मीर
बता दें कि आप अपनी चॉइस के मुताबिक कभी भी कश्मीर जा सकते हैं। यानी की आपको जिस तरह का मौसम पसंद है, उसी के हिसाब से आप कश्मीर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। अगर आपको कश्मीर में हरे-भरे पहाड़ और वादियां देखना चाहते हैं, तो मार्च से अक्तूबर का महीना यहां जाने के लिए बेस्ट है। वहीं अगर आप कश्मीर में बर्फबारी और स्कीइंग का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो आप नवंबर से फरवरी तक कभी भी यहां पहुंच सकते हैं। वहीं हरी-भरी वादियां देखने के लिए आप मार्च से अगस्त के बीच यहां आ सकते हैं।

More Topics

सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों का बेहतर आयोजन सुनिश्चित करें: मंत्री जायसवाल

बलौदाबाजार। जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम...

दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं PM मोदी, G20 में ट्रंप से होगी अहम मुलाकात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस साल दिसंबर...

रामबन में कार से मिले दो पुलिसकर्मियों के शव, मौत की वजह अब भी रहस्य

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सोमवार शाम एक कार...

इसे भी पढ़े