Zomato के कर्मचारी ने विधवा को धमकाकर डेढ़ महीने तक बदनाम काम किया

Zomato के कर्मचारी का शर्मनाक कारनामा देखने को मिला। एक विधवा को धमका कर डेढ़ महीने तक उशका शोषण करता रहा। पंजाब के जालंधर के थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस चौकी बस अड्डा के अधीन पड़ते एक इलाके में 25 साल का पी.जी. युवक डरा-धमका कर अपने से दोगुणी आयु की विधवा महिला से डेढ़ माह से शरीरिक संबंध बनाता रहा था। महिला की आयु 52 साल के करीब बताई जा रही है।

उक्त जानकारी महिला के 24 साल के बेटे के ध्यान में आई तो उसने अपने कुछ जानकार लोगों के साथ लेकर इसकी शिकायत बस अड्डा पुलिस चौकी में दर्ज करवाई। पुलिस के ध्यान में यह मामला आते ही पुलिस ने पूरे मामले की गहराई से जांच करनी शुरू कर दी है 

बेटे को देता था जान से मारने की धमकी
जानकारी के मुताबिक, विधवा महिला के पति की 3 महीने पहले मौत हो गई। वह बिजली के काम के ठेके लेता था। उसकी मौत के बाद एकदम से घरेलू हालत खराब हो गए। महिला का एक बेटा है जो कि प्राइवेट नौकरी करता है। महिला अपने बेटे के साथ घर में रह रही है, वह 2011 से उनके पास ही है और उनके मालिक विदेश में रहते है। 

 पति के जीवित रहते हुए उन्होंने अपने घर में एक युवक को पी.जी. रखा था, जो Zomato में काम करता है। पति की मृत्यु के बाद यह युवक महिला को डरा-धमका कर उसके कमरे में जबरन दाखिल होकर उससे शारीरिक संबंध बनाने लगा। युवक ने महिला को धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसके बेटे की जान ले लेगा। इसी डर से महिला चुप रही और किसी को कुछ नहीं बताया।

More Topics

FDA की बड़ी कार्रवाई: Lays समेत ब्रांडेड एक्सपायर्ड फूड की रीपैकेजिंग का खुलासा

FDA की बड़ी कार्रवाई: Lays समेत ब्रांडेड एक्सपायर्ड फूड...

इसे भी पढ़े