क्‍या वापस वतन जाएंगी शेख हसीना, बांग्लादेश में थम रही हिंसा…

बांग्लादेश में हुई हिंसा के बाद शेख हसीना भारत में रह रहीं है। उधर, बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन कर दिया है। इसके बाद वहां हिंसा के मामले में थमते दिख रहे हैं। ऐसे में अब सवाल है कि शेख हसीना कब तक भारत रहेंगी और उन्हें यहां राजनीतिक शरण दी जाएगी या वे वीजा पर रहेंगी।

जानकारी के अनुसार शेख हसीना लंबे समय तक भारत में रह सकती हैं। साथ ही वे दूसरे देश में रहने का भी विकल्प तलाश रही हैं, इसके लिए बातचीत का दौर जारी है। अंग्रेजी समाचार वेबसाइट न्यूज 18 ने शीर्ष सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि शेख हसीना लंबे समय तक भारत में रहेंगी। वे यहां प्रवास वीजा पर रहेंगी, न कि शरण या शरणार्थी श्रेणी में।

गौरतलब है कि पहले खबरें थीं कि हसीना शायद लंदन जाएगी। वहीं, अमेरिका में भी उनके प्रयासों का पता चला। लेकिन उनका वीजा लगभग रद्द कर दिया गया था। हालाँकि, उनके बेटे सजीब वाजेद जॉय ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि किसी भी देश ने हसीना का वीजा नहीं रद्द किया है। अब उन्हें यूएई या यूरोपीय देश जाना संभव है।

अजीब वाजेद जॉय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताया। उनका कहना था कि वह मेरी मां की जान बचाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार की त्वरित कार्रवाई के लिए व्यक्तिगत रूप से आभारी हैं। प्रधानमंत्री मोदी का मैं हमेशा आभारी रहूँगा।उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया में नेतृत्व की भूमिका निभानी चाहिए और अन्य विदेशी शक्तियों को स्थिति को नियंत्रित करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए, क्योंकि यह भारत का पड़ोस है। यह भारत के पूर्वी भाग में है।’

More Topics

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

इसे भी पढ़े