झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना

ल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई हिस्सों में बुधवार को सुबह बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से ढाई डिग्री कम है। दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सुबह बारिश होने से कई स्थानों पर जलभराव और यातायात जाम हो गया। बारिश की वजह से परिवहन की व्यवस्था भी प्रभावित हुईं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में बृहस्तपतिवार तक येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। आइए जानते हैं 25 जुलाई को देश के बाकी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

More Topics

इसे भी पढ़े