कनाडा के पंजाबी कारोबारी ने सुनाया दुखड़ा, भावुक होकर कहा- ट्रूडो ने देश को बना दिया “Third Class”

कनाडा में हाल ही में एक इंडो-कैनेडियन व्यवसायियों से जबरन वसूली के मामले बढ़ते जा रहे हैं। संगठित अपराध समूहों द्वारा साउथ एशियन व्यापारियों को निशाना बनाकर धमकाने और “प्रोटेक्शन मनी” की मांग की जा रही है। धमकी न मानने वालों को गोलीबारी या आगजनी जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ता है। कनाडा में जबरन वसूली के शिकार परमिंदर सिंह संघेरा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कनाडा के बिगड़ते भयावह हालात को बयान कर रहे हैं। संघेरा ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां के राजनेताओं ने कनाडा को “एक तृतीय श्रेणी का देश” (Third Class country) बना दिया है। उनका दावा है कि सभी राजनेता इस मुद्दे पर केवल दिखावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मेरा परिवार भयभीत है और वे मुझे एक मिनट के लिए भी अकेला नहीं छोड़ रहा है।”

More Topics

इसे भी पढ़े