26 जुलाई को 3 दिवसीय दौरे पर द्रास जाएंगे पीएम मोदी, कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को देंगे श्रद्धांजलि

पीएम नरेंद्र मोदी 26 जुलाई को तीन दिवसीय दौरे पर द्रास जाएंगे, जहां वह करगिल विजय की 25वीं वर्षगांठ के रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे। इस समारोह में पीएम शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे और उनकी विधवाओं से बातचीत करेंगे। इस दौरे को लेकर लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा ने सोमवार 22 जुलाई को सचिवालय में बैठक की है। द्रास पहुंचने के बाद पीएम पुष्पांजलि समारोह में शामिल होंगे और उसके बाद वॉल ऑफ फेम का दौरा करेंगे। वह करगिल युद्ध की कलाकृतियों के संग्रहालय का निरीक्षण करेंगे और शीर्ष सेना कमांडरों द्वारा उन्हें करगिल युद्ध के बारे में बताएंगे।


बता दें कारगिल युद्ध 26 जुलाई 1999 को हुआ था। लगभग तीन महीने के युद्ध के बाद करगिल की चोटियों पर पाकिस्तान पर भारत ने जीत हासिल की थी। इस युद्ध में 500 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। 

More Topics

 गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड...

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर...

UCC पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, ST समुदाय रहेगा दायरे से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर...

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को सुलझाने के लिए हुई वार्ता बेनतीजा समाप्त हुई

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद...

महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए !रिसाली निगम द्वारा की गई अभूतपूर्व पहल !

आंतरिक शिकायत समिति कार्यान्वयन प्रक्रिया पर कार्यशाला का आयोजन...

इसे भी पढ़े