ट्रक की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत,

बिहार में सीवान जिले के सराय थाना क्षेत्र में शनिवार को मिनी ट्रक की चपेट में आने से एक महिला और उसके पुत्र की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के कोकिलहाता गांव निवासी गीता देवी (60) अपने पुत्र राजू कुमार वर्मा (34) के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान सहलौर गांव के समीप मिनी ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।

इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार मां-बेटे की मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद मिनी ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

More Topics

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

इसे भी पढ़े