सरकार के एक फैसले से Jewelers की हुई मौज, 

सरकार ने बजट में ऐसा एक प्रस्ताव कर दिया है, जिससे देशभर में सोने चांदी की दुकानों पर बेमौसम की भीड़ उमड़ पड़ी है। जीहां, सरकार ने 2024-25 के बजट में सरकार ने सोने और चांदी की कस्टम ड्यूटी पर 6 प्रतिशत की बड़ी कटौती क दी है। इसके बाद ज्वैलरी स्टोर्स पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। स्थिति यह हो गई है कि सुबह से लेकर रात तक दुकाने समेटन तक ग्राहकों का तांता लगा हुआ है। ज्वैलर्स अपने कारीगरों की छुट्टी कैंसिल कर थोक भाव में नए गहने गढ़वा रहे हैं।

इस समय सावन का पवित्र महीना चल रहा है। इसके बाद भादों का महीना आएगा। भारत में आमतौर पर सावन और भादों में शादी या कोई मंगलकार्य नहीं होते। ये दो महीने बीतने के बाद त्योहारी मौसम भी शुरू हो जाएगा और शादी विवाह का मौसम भी। लेकिन लोग अभी से ही इसकी खरीददारी करने लगे हैं। दरअसल, बजट में सोने की आयात ड्यूटी में कटौती के बाद सोना 10 ग्राम प्रति 4000 रुपये तक सस्ता हो गया है। चांदी भी प्रति किलो करीब 5000 रुपये सस्ती हो गई है। लोगों को लग रहा है कि दो महीने में कहीं फिर से सोने-चांदी की कीमतें नहीं बढ़ जाएं। इसलिए शादी के सीजन की शुरूआत से पहले ही सोने की खरीददारी में तेजी आई है।

More Topics

 गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड...

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर...

UCC पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, ST समुदाय रहेगा दायरे से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर...

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को सुलझाने के लिए हुई वार्ता बेनतीजा समाप्त हुई

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद...

महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए !रिसाली निगम द्वारा की गई अभूतपूर्व पहल !

आंतरिक शिकायत समिति कार्यान्वयन प्रक्रिया पर कार्यशाला का आयोजन...

इसे भी पढ़े