स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में आज छुट्टी

भारी बारिश के मद्देनजर गुरुवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। पालघर जिले के वाडा और विक्रमगढ़ तालुका के लिए भी इसी तरह का आदेश जारी किया गया है। ये दोनों जिले महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र में स्थित हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार के लिए रायगढ़ जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया था, जो गुरुवार को भी जारी रहा और भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई। रेड अलर्ट को देखते हुए रायगढ़ कलेक्टर किशन जावले ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों, प्रशिक्षण संस्थानों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है। अधिकारियों ने कहा कि जिले में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप कुंडलिका, अंबा और सावित्री सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे संचार नेटवर्क बाधित हो गया है।

More Topics

 गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड...

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर...

UCC पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, ST समुदाय रहेगा दायरे से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर...

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को सुलझाने के लिए हुई वार्ता बेनतीजा समाप्त हुई

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद...

महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए !रिसाली निगम द्वारा की गई अभूतपूर्व पहल !

आंतरिक शिकायत समिति कार्यान्वयन प्रक्रिया पर कार्यशाला का आयोजन...

इसे भी पढ़े