Total Users- 1,159,926

spot_img

Total Users- 1,159,926

Tuesday, February 17, 2026
spot_img

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन मोड में CM नीतीश, 

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में नीतीश कुमार ने आज पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर झारखंड चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। इस बैठक में जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के अलावा झारखंड प्रभारी अशोक चौधरी, विजय चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो भी शामिल हुए।

11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जदयू 
बैठक के बाद झारखंड जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा कि 11 सीटों पर चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट झारखंड प्रदेश नेतृत्व के तरफ से मुख्यमंत्री के सामने पेश की गई है। आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में जदयू गठबंधन के साथ चुनाव में जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीटों की संख्या कितनी होगी, कितने उम्मीदवार इस चुनाव में पार्टी की तरफ से जाएंगे, यह गठबंधन दलों की बैठक के बाद तय किया जाएगा। पार्टी ने अपनी तरफ से 81 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रखी है।

कुर्मी समाज ने रखी बड़ी मांग
अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कुर्मी समाज के 13 संगठनों ने कुर्मी समाज ने एक विशेष मांग रखी। कुर्मी समाज ने स्वयं को अनुसूचित जनजाति में शामिल किया जाने की  मांग रखी है। वहीं, झारखंड के वरिष्ठ नेता निर्दलीय विधायक सरयू राय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात पर उन्होंने कहा कि निर्दलीय विधायक सरयू राय को झारखंड नेतृत्व संगठन में आने का निमंत्रण देता है। सरयू राय अगर जेडीयू में शामिल होंगे तो हम उनका स्वागत करेंगे। इसके साथ ही इस बैठक में इस बात पर मुहर लगी है कि जदयू झारखंड में भी गठबंधन के तौर पर चुनाव लड़ेगा।

More Topics

हरियाणा में 12 लोगों की मौत, क्या दूषित पानी बन रहा है काल?

हरियाणा के पलवल जिले के चायंसा में 15 दिनों...

केंदा व्यपवर्तन और सल्का नवागांव उद्वहन सिंचाई योजना के लिए 7.15 करोड़ रुपये स्वीकृत

रायपुर। छत्तीसगढ़-शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बिलासपुर जिले के...

राज्यपाल के गोद ग्राम टेमरी के ग्रामीणों ने किया लोकभवन का भ्रमण

राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर लोकभवन की गतिविधियों...

लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन

-अलका चंद्राकर और वैशाली रायकवार की प्रस्तुतियों ने देर...

इसे भी पढ़े