Total Users- 1,171,206

spot_img

Total Users- 1,171,206

Saturday, March 14, 2026
spot_img

मणिकर्ण घाटी के तोष की पहाड़ियों में फटा बादल

मणिकर्ण घाटी के तोष की पहाड़ी में आधी रात को बादल फटने की घटना सामने आई है, जिसमें दुकानों और होटलों को काफी नुकसान हुआ है लेकिन किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। प्रशासन ने राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा है जोकि नुक्सान का आकलन करने में जुटी हुई है। कुल्लू डीसी तोरुल एस रवीश ने यह जानकारी दी है। 


जानकारी के अनुसार, कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के तोष गांव में भारी बारिश की वजह से नाले में फ्लैश फ्लड आया है, जिसमें अस्थाई शेड्स, दुकानें और शराब का ठेका बह गया। मंगलवार रात 2 बजे के करीब बारिश हुई है और फिर तोष नाले में बाढ़ आ गई। डीसी कुल्लू डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश ने बताया कि प्रशासन ने राजस्व विभाग की टीम मौके पर नुक्सान का आंकलन के लिए भेजी है। वहीं ग्रामीण किशन ने बताया कि पूर्व उपप्रधान के होटल को नुकसान पहुंचा है और साथ ही एक शख्य की दो दुकानें फ्लैश फ्लड में बहीं हैं। मणिकर्ण में आसपास कहीं बारिश नहीं हुई है. केवल तोष में बारिश के बाद फ्लैश फ्लड आय़ा है।


बता दें इससे पहले बीते सप्ताह मनाली के सोलांग नाला में फ्लैश फ्लड आया था और फिर पलचान गांव में तीन घरों को नुकसान पहुंचा था। वहीं रविवार को भी मनाली के पलचान में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा था और चार घरों को खाली किया गया था। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में 1 और दो अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उधर लेह मनाली हाईवे भी बंद कर दिया गया है। भारी बारिश के कारण हाइवे पर मलबा, पत्थर और पानी आ गया है।

More Topics

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ पक्के घर का सपना

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से जिले...

नवागढ़ की प्राचीन धरोहरों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार सजग

-संस्कृति एवं पुरातत्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिए सर्वेक्षण...

इसे भी पढ़े