Total Users-

1,225,099

spot_img

Total Users-

1,225,099
Friday, May 15, 2026
spot_img

गोली मारकर कर दी जीजा की हत्या, बहन के प्रेम विवाह से नाराज था भाई

राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक युवक पर तलवार से हमला किया गया और फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात सूरजगढ़ इलाके में हुई। उसने बताया कि मृतक की पत्नी के भाई पर अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी बहन के परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी करने से नाखुश था।

पुलिस के मुताबिक, वारदात के दौरान मृतक की पत्नी किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रही। उसने बताया कि करीब आधा दर्जन आरोपियों ने मंगलवार रात युवक अंकित के घर में घुसकर उस पर तलवार से हमला किया और फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में पता चला है कि अंकित का मोनिका से प्रेम संबंध था और करीब सात महीने पहले दोनों ने मोनिका के परिवार की मर्जी के खिलाफ भागकर शादी कर ली थी।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात मोनिका के भाई रिंकू और अन्य लोगों ने अंकित के घर जाकर उस पर तलवार से हमला कर दिया और फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, वारदात के दौरान मोनिका ने खेत की तरफ भागकर अपनी जान बचाई। उसने पुलिस को बताया कि उसका परिवार इस शादी से खुश नहीं था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

More Topics

सुशासन तिहार : संवेदनशील शासन, त्वरित समाधान और जन-विश्वास का नया अध्याय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में...

सोना चांदी के भाव की बढ़ोतरी ने तोड़ा अब तक का रिकॉर्ड

भारतीय सर्राफा बाजार और रायपुर के आभूषण बाजारों में...

NEET-UG पेपर लीक को लेकर छात्रों का आक्रोश बढ़ा, सरकार से मांगे जवाब

परीक्षा पेपर लीक होने के आरोपों के बाद राष्ट्रीय...

इसे भी पढ़े