Agniveer पर भिड़े Akhilesh Yadav और Anurag Thakur 

संसद में एक बार फिर अग्निवीर योजना पर विवाद गहरा गया और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और  केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर आपस में शब्दों के जरिए भिड़ते हुए दिखाई दिए। दरअसल, अखिलेश ने इस योजना को लेकर तीखा बयान दिया।

उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना की नौकरी को कोई भी युवा जो सेना की तैयारी करता है, स्वीकार नहीं कर सकता। जब पहली बार इस योजना की घोषणा की गई थी, तो कई बड़े उद्योगपतियों ने इसका विरोध किया और कहा कि यह योजना ठीक नहीं है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार भी मानती है कि अग्निवीर योजना ठीक नहीं है, इसलिए सरकार ने लौटे हुए अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरियों में कोटा देने की बात की है। अखिलेश यादव ने चुनौती दी कि अगर सरकार इस योजना को सही मानती है, तो उसे सार्वजनिक रूप से स्वीकार करना चाहिए और बताना चाहिए कि अग्निवीर योजना अच्छी है।

More Topics

भाई ने बहन-जीजा से 1.25 करोड़ की ठगी, फर्जी साइन कर फर्म से भी हटाया

रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में कारोबार में पार्टनरशिप और...

छ ग से दो खिलाड़ियों का चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ की दो होनहार हॉकी खिलाड़ी मधु सिदार...

छग में पहली बार 10 किलो एलपीजी कंपोजिट गैस सिलेंडर की सुविधा

छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो एलपीजी कंपोजिट गैस...

इसे भी पढ़े