पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप , छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर में नक्सलियों ने अपने ही साथी को उतारा मौत के घाट

छत्तीसगढ़ से अच्छी खबर आ रही है। यहां नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर अपने ही साथी को मार डाला। पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (PLGA) ने कुरसम मनीष उर्फ़ राजू, पश्चिम बस्तर डिविजन के इंचार्ज, की हत्या कर दी है।

PLGA ने आरोप लगाया कि मनीष पुलिस के इंटेलिजेंस अधिकारियों को संगठन की गोपनीय जानकारी दी जा रही थी। 13 अगस्त को इसी आरोप के तहत नक्सली कमांडर मनीष की हत्या कर दी गई।

नक्सलियों की दक्षिण बस्तर डिविजनल कमेटी के सचिव, गंगा ने एक प्रेस नोट जारी कर इस घटना की पुष्टि की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नक्सली कमांडर मनीष कुरसम बासागुड़ा क्षेत्र में सक्रिय था। नक्सलियों ने साथी को पुलिस मुखबिरी के शक में मार डाला है। मनीष कुरसम उर्फ राजू का घर गंगालूर थाना के ग्राम सावनार में है।

More Topics

FDA की बड़ी कार्रवाई: Lays समेत ब्रांडेड एक्सपायर्ड फूड की रीपैकेजिंग का खुलासा

FDA की बड़ी कार्रवाई: Lays समेत ब्रांडेड एक्सपायर्ड फूड...

इसे भी पढ़े