दिल्ली हवाई अड्डे पर तंजानिया के नागरिक के शरीर में पाए गए कोकीन भरे 63 कैप्सूल

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तंजानिया के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जो अपने शरीर में कथित तौर पर कोकीन से भरे 63 कैप्सूल छिपा कर ले जा रहा था। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

व्यक्ति को एक अगस्त को दार एस सलाम (तंजानिया) से अदीस अबाबा और दोहा होते हुए दिल्ली पहुंचने पर पकड़ा गया। सीमा शुल्क विभाग ने एक बयान में कहा, ‘‘जांच के दौरान यात्री ने अधिकारियों को बताया कि उसने मादक पदार्थ युक्त 63 कैप्सूल निगले हैं। इसके बाद यात्री को चिकित्सा प्रक्रियाओं के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘यहां अस्पताल में उसके शरीर से 63 कैप्सूल निकाले गए। जब इन कैप्सूल को काटा गया तो उनमें 998 ग्राम सफेद रंग का पाउडर मिला जिसके मादक पदार्थ होने का संदेह था और जांच में पाया गया कि वह कोकीन है।’’ बयान में बताया गया है कि 998 ग्राम कोकीन की अनुमानित कीमत 14.97 करोड़ रुपये है। यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया और मादक पादर्थ को जब्त कर लिया है।

More Topics

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

इसे भी पढ़े