बिहार में ऑटोरिक्शा और ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत

बिहार के वैशाली जिले में सोमवार को एक ऑटोरिक्शा और एक ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वैशाली थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि इस हादसे में मरने वाले सभी लोग निकटवर्ती मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर से थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और मरने वालों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। थाना प्रभारी ने बताया कि दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य ने जिला सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया।

वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि ये सभी लोग हाजीपुर के पास एक मंदिर जा रहे थे। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस दुर्घटना के बाद फरार हुए ट्रक चालक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

More Topics

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

इसे भी पढ़े