ठेला हटाने की कोशिश कर रहे 3 लोग, करंट लगने से हुई मौत

महाराष्ट्र के पुणे में बृहस्पतिवार तड़के भारी बारिश के कारण पानी में डूबे ठेले को बाहर निकालने की कोशिश करते समय करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना डेक्कन जिमखाना इलाके में हुई। 

डेक्कन जिमखाना पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि तीनों बाबा भिड़े पुल के पास सड़क किनारे ठेले पर अंडे से बने खाद्य पदार्थ बेचते थे। भारी बारिश के कारण जब उनका ठेला पानी में डूब गया, तो वे मौके पर पहुंचे और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश करने लगे, इस दौरान तीनों को करंट लग गया। उन्होंने बताया कि तीनों व्यक्तियों – अभिषेक घनेकर, आकाश माने और शिवा परिहार को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

पुणे में बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही है। वहीं महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भारी बारिश के मद्देनजर बृहस्पतिवार को स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। पालघर जिले के वाडा और विक्रमगढ़ तालुका के लिए भी इसी तरह का आदेश जारी किया गया है। ये दोनों जिले महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र में स्थित हैं। 

More Topics

 गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड...

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर...

UCC पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, ST समुदाय रहेगा दायरे से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर...

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को सुलझाने के लिए हुई वार्ता बेनतीजा समाप्त हुई

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद...

महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए !रिसाली निगम द्वारा की गई अभूतपूर्व पहल !

आंतरिक शिकायत समिति कार्यान्वयन प्रक्रिया पर कार्यशाला का आयोजन...

इसे भी पढ़े