Total Users- 1,160,570

spot_img

Total Users- 1,160,570

Thursday, February 19, 2026
spot_img

20 हजार लोग ठहर सकेंगे : आतिशी, दिल्ली सरकार ने देश का सबसे बड़ा कांवड़ शिविर स्थापित किया, 

राजस्व मंत्री आतिशी ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने 20,000 लोगों के ठहरने की व्यवस्था करते हुए कश्मीरी गेट पर देश का सबसे बड़ा कांवड़ शिविर लगाया है। एक सरकारी बयान के अनुसार आतिशी ने तैयारियों का जायजा लेने के लिए इस कांवड़ शिविर का दौरा किया और उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन को चौकस रहने का निर्देश दिया।

मंत्री ने कहा कि शिविर में पुरूष एवं महिला कांवड़ियों के लिए अलग-अलग हॉल हैं तथा ‘प्रसाद’ ग्रहण करने के लिए विशाल भोजन कक्ष है। आतिशी ने कहा, ‘‘ दिल्ली भर में 185 कांवड़ शिविर लगाये गये हैं जहां ‘वाटरप्रूफ टेंट’, सोने की व्यवस्था, स्वच्छ पानी एवं शौचालय आदि सुविधाएं हैं।”

मंत्री के अनुसार सभी शिविरों में चौबीसों घंटे चिकित्साकर्मी मौजूद रहेंगे ताकि जरूरत पड़ने पर कावंड़ियों को तत्काल इलाज मुहैया कराया जा सके। 

More Topics

खैर लकड़ी की अंतर्राज्यीय तस्करी का भंडाफोड़

चांपा के गुप्त गोदाम पर छापा, वन विभाग की...

प्रधानमंत्री आवास योजना: साकार हुआ रामकुमार का पक्के घर का सपना

कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, सम्मानजनक जीवन की...

मुख्यमंत्री ने ‘विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा’ का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के...

इसे भी पढ़े