समुद्र से दुश्मनों की पनडुब्बियां ‘लील’ लेगा खतरनाक विमान

भारत और अमेरिका के बीच इन दिनों टैरिफ को लेकर रिश्ते थोड़े बिगड़े हुए हैं। दोनों देशों में संबंधों को सुधारने की कोशिशें की जा रही हैं। इस बीच, भारत की अमेरिका से छह खतरनाक पी8I एयरक्राफ्ट खरीदने को लेकर बातचीत चल रही है। दोनों के बीच यह समझौता चार बिलियन डॉलर का होगा और जल्द ही इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है। अमेरिकी विमान के मिलने से भारतीय नौसेना की ताकत में इजाफा होगा और उसे हिंद महासागर में निगरानी और दुश्मन देशों की पनडुब्बियों को ढूंढ निकालने में फायदा मिलेगा। इस विमान की खासियत है कि समुद्र में चाहे जितने भी अंदर पनडुब्बी हो, वह आसमान से ही उसको पता लगा सकेगा, जिससे उसके खात्मे में आसानी होगी।

इस डील के लिए अमेरिका से एक डेलिगेशन 16-19 सितंबर के बीच दिल्ली आने वाला है, जिसमें पी-8I एयरक्राफ्ट को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस टीम में अमेरिकी रक्षा विभाग के कर्मचारी और पी-8आई विमान बनाने वाली कंपनी बोइंग के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इन बैठकों में समझौते की अंतिम शर्तों को स्पष्ट किए जाने की उम्मीद है।

More Topics

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

इसे भी पढ़े