केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड से भारी तबाही

 केरल के वायनाड में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड हो गया है, जिसमें 100 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की खबर हैं। लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में 2 बच्चों के साथ पांच लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, लैंडस्लाइड मंगलवार की सुबह तड़के करीब 2 बजे और इसके बाद सुबह करीब 4.10 बजे हुई। इस घटना पर लोकसभा में विपक्ष के नेता और वायनाड से पूर्व सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने दुख जाहिर किया है राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा- मैं वायनाड में मेप्पाडी के पास हुए बड़े पैमाने पर भूस्खलन से बहुत दुखी हूं…मैंने केरल के मुख्यमंत्री और वायनाड के जिला कलेक्टर से बात की है, जिन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि बचाव अभियान जारी है। मैंने उनसे सभी एजेंसियों के साथ समन्वय सुनिश्चित करने, एक नियंत्रण कक्ष स्थापित करने और राहत प्रयासों के लिए आवश्यक किसी भी सहायता के बारे में हमें सूचित करने का अनुरोध किया है। मैं केंद्रीय मंत्रियों से बात करूंगा और उनसे वायनाड को हर संभव सहायता प्रदान करने का अनुरोध करूंगा। मैं सभी यूडीएफ कार्यकर्ताओं से बचाव और राहत कार्यों में प्रशासन की सहायता करने का आग्रह करता हूं।

More Topics

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

इसे भी पढ़े