Total Users- 1,178,151

spot_img

Total Users- 1,178,151

Sunday, March 22, 2026
spot_img

उधमपुर एनकाउंटर: सेना का एक जवान शहीद, आतंकियों की तलाश में ऑपरेशन जारी…

Udhampur Encounter: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ ने हालात तनावपूर्ण बना दिए हैं। शुक्रवार देर शाम डोडा-उधमपुर सीमा पर सेओज धार इलाके में जैश के आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की, जिसमें एक जवान बलिदान हो गए। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर ड्रोन और स्निफर डॉग्स के जरिए आतंकियों की तलाश तेज कर दी है।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के सेओज धार इलाके में शुक्रवार शाम सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। यह इलाका डोडा-उधमपुर की सीमा पर स्थित है। फायरिंग में एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसकी शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। जवान की शहादत के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान तेज कर दिया।

मुठभेड़ के बाद सुरक्षा व्यवस्था सख्त

इस मुठभेड़ के बाद उधमपुर जिले में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। खासकर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही है। सुरक्षाबलों ने रातभर इलाके को घेरकर रखा और सुबह होते ही फिर से ऑपरेशन शुरू किया। इस अभियान में ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है।इलाके में 2-3 आतंकी छिपे होने की आशंका है। सेना और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप मिलकर संयुक्त रूप से इस अभियान को अंजाम दे रहे हैं।

कुलगाम मुठभेड़ की गूंज

यह घटना ऐसे समय हुई है जब हाल ही में 8 सितंबर को कुलगाम जिले के गुड्‌डर इलाके में हुए ऑपरेशन में भी दो जवान शहीद हो गए थे। उस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी मारे गए थे, जिनमें से एक शोपियां का आमिर अहमद डार और दूसरा विदेशी आतंकी रहमान भाई था। आमिर का नाम सुरक्षा एजेंसियों की 14 वांछित आतंकियों की सूची में शामिल था।

जम्मू-कश्मीर में बढ़ती आतंकी हलचल को देखते हुए सुरक्षा बल अब कड़े अभियान चला रहे हैं, ताकि किसी भी तरह की बड़ी घटना को रोका जा सके।

More Topics

सुंदर और चमकदार त्वचा पाने के लिए बनाएं ये नैचुरल क्यूब्स

लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल...

गर्मियों में पारंपरिक और पौष्टिक पेय सत्तू शरबत रेसिपी

सत्तू शरबत एक पारंपरिक और पौष्टिक पेय है, जो...

चिरायु योजना से काव्या और गुनीत को मिला नया जीवन

महासमुंद। जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत...

आधुनिक तकनीक से खेती को बनाया नया मॉडल किसान मुकेश ने

बहु-फसली पद्धति के माध्यम से जैविक खेती को नया...

इसे भी पढ़े