हसीना के बेटे का बयान- देश नहीं छोड़ना चाहती थी मां, अब बांग्लादेश बन जाएगा पाकिस्तान

बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है और देश छोड़कर भारत आ गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेख हसीना अगले कुछ दिनों तक भारत में शरण ले सकती हैं और इसके बाद वह लंदन जा सकती हैं। शेख हसीना बांग्लादेश छोड़कर नहीं जाना चाहती थीं, लेकिन परिवार के दबाव के चलते उन्हें ऐसा करना पड़ा। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में मौजूद उनके बेटे और पूर्व मुख्य सलाहकार सजीब वाजेद जॉय ने इस बारे में खुलासा किया है।सजीब वाजेद जॉय ने एक इंटरव्यू में कहा कि बांग्लादेश अब पाकिस्तान जैसा हो सकता है। शेख हसीना बांग्लादेश छोड़ना नहीं चाहती थीं। लेकिन परिवार के दबाव के कारण और उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता की वजह से उन्होंने देश छोड़ा। हमने जोर दिया कि यह उनके लिए सुरक्षित नहीं है। हम उनकी शारीरिक सुरक्षा को लेकर चिंतित थे, इसलिए हमने उन्हें देश छोड़ने को कहा।मैंने आज सुबह शेख हसीना से बात की। बांग्लादेश में अराजकता की स्थिति आप देख सकते हैं। वह ठीक हैं लेकिन बहुत निराश हैं। यह उनके लिए बहुत दुख की बात है क्योंकि बांग्लादेश को एक विकसित राष्ट्र बनाना उनका सपना था। उन्होंने पिछले 15 वर्षों में इस दिशा में बहुत मेहनत की और देश को उग्रवादियों और आतंकवाद से सुरक्षित रखा। बावजूद इसके अब मुखर अल्पसंख्यक, विपक्ष और उग्रवादियों ने सत्ता पर कब्जा कर लिया है।”

More Topics

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

 गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड...

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर...

इसे भी पढ़े