इस दिशा में लगाएं तांबे का सूर्य, होगी धन और ऐश्वर्य में वृद्धि

वास्तु शास्त्र की मानें तो तांबे का सूर्य लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। जीवन में धन- ऐश्वर्य की कमी नहीं रहती है और जातक को तरक्की की भी मिलती है। लेकिन घर में तांबे का सूर्य लगाने से पहले आप कुछ बातें जान लें…

  • घर की पूर्व दिशा में तांबे का सूर्या लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इसे आप दरवाजे या खिड़की पर लगा सकते हैं।
  • घर का ईशान कोण वाली दीवार तांबे वाले सूरज के लिए लाभकारी मानी जाती है।
  • लिविंग रूम में तांबे का सूर्य लगाने से घर में सुख- शांति और खुशहाली रहती है।
  • नौकरी- कारोबार में तरक्की के लिए आप ऑफिस के पूर्व दिशा वाली दीवार पर तांबे का सूर्य लगा सकते हैं।
  • वास्तु शास्त्र की मानें तो घर के बेडरूम में तांबे का सूरज नहीं लगाना चाहिए।
  • इसके अलावा तांबे के सूर्य की साफ- सफाई का भी खास ध्यान रखें। इससे घर में पॉजिटिविटी बरकरार रहती है।
    तांबे का सूरज लगाने का लाभ
  • वास्तु शास्त्र की मानें तो ऑफिस में लगाने से काम- धंधे में भरपूर सफलता मिलती है और आर्थिक रूप से जातक मजबूत बनता है।
  • तांबे का सूर्य घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे घर में खुशनुमा माहौल बना रहता है और गृह- क्लेश से छुटकारा मिलता है।
  • जिन लोगों के घर में तांबे का सूर्य होता है, उस व्यक्ति को अपने जीवन में खूब मान- सम्मान मिलता है और कोई भी सुख- सुविधा की कमी नहीं रहती है।
  • वास्तु के नियमों की मानें तो तांबे का बना सूर्य लगाने से व्यक्ति की आकर्षण शक्ति बढ़ती है और रिश्तों में सुधार होता है।

More Topics

डॉ. मोदी का क्लिनिक’ और विज्ञापनों का जादू

राजनीति के इस अस्पताल में 2009 की कांग्रेस सरकार...

अभी तक तो मोदीजी व उनकी सरकार की बम-बम है !

आज पत्रकार माधो राजनीति के बारे में मुझसे कह...

‘मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़ का ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया स्थानीय संसाधनों से पोषण...

इसे भी पढ़े