fbpx

Total Users- 610,171

Total Users- 610,171

Friday, January 24, 2025

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मां-बेटे की गला रेतकर हत्या, छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी पुलिस

छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के दो लोगों की बेरहमी से हत्‍या कर दी गई। वहीं एक सदस्‍य गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत है।

जगदलपुर। छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर के व्यस्त क्षेत्र अनुपमा चौक के समीप रहने वाले गुप्ता परिवार के दो सदस्य मां गायत्री गुप्ता 50 वर्ष और उसके बड़े बेटे निलेश 32 वर्ष की गुरुवार तड़के अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। परिवार का तीसरा सदस्य नितेश गुप्ता 28 वर्ष गंभीर रूप से घायल है। जिसे मेडिकल कालेज डिमरापाल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार परिवार में तीन ही सदस्य थे। मां गायत्री अपने दो बेटों के साथ रहती थी। गायत्री विधवा थी और दोनों बेटे अविवाहित थे। घटना का कारण पता नहीं चला है। गुप्ता परिवार की धरमपुरा मार्ग में घर पर ही किराना की दुकान है। घटना गुरुवार तड़के की बताई गई है। बुधवार रात को तीनों मां बेटा पनारा पारा में एक रिश्तेदार के घर विवाह समारोह में गए थे और आधी रात को घर लौटे थे। हमलावरों की संख्या चार से अधिक बताई जा रही है। एसपी शलभ सिन्हा भी घटना स्थल पहुंचे हैं।

More Topics

गुड़ के पोषण और स्वास्थ्य लाभ: जानें क्यों है यह फायदेमंद

भारत में गुड़ एक लोकप्रिय मीठा विकल्प है, जो...

प्रेग्नेंसी के समय कुछ महत्वपूर्ण गलतियों से बचना बेहद जरूरी

प्रेगनेंसी एक महिला के जीवन में एक बेहद महत्वपूर्ण...

गरियाबंद : प्राकृतिक और धार्मिक सौंदर्य का अद्भुत संगम

गरियाबंद जिला, छत्तीसगढ़, अपनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व...

कौन सा रुद्राक्ष पहनने से डिप्रेशन से मिलता है छुटकारा?

सनातन धर्म में रुद्राक्ष को शिव का अत्यंत पवित्र...

Follow us on Whatsapp

Stay informed with the latest news! Follow our WhatsApp channel to get instant updates directly on your phone.

इसे भी पढ़े