छत्तीसगढ़ विधानसभा में सीडी कांड की आवाज, भाजपा विधायकों ने सीबीआई जांच की मांग की

सदन में विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सीडी कांड की गूंज सुनाई दी। रायपुर पश्चिम विधायक और भाजपा के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कानून व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा कि विपक्ष के विधायक किस नैतिकता की बात करते हैं।

गृहमंत्री से मांग करते हुए मूणत ने कहा कि मैं सरकार से सीडी कांड की सीबीआई जांच की मांग करता हूं। कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार ने राज्य में सीबीआई पर प्रतिबंध लगाया था। अब विपक्ष भाजपा सरकार में सीबीआई जांच की मांग करता है। अब साय सरकार ने प्रतिबंध को हटाया है।

जब विधायक अजय चंद्राकर स्वयं सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, तो गृहमंत्री को इसकी अनुमति देनी चाहिए। भाजपा विधायक रिकेश सेन ने कहा कि सीबीआई सीडी कांड की जांच करनी चाहिए। भाजपा विधायकों की मांगों को सुनने के बाद गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि विधायकों ने मुझसे मिलकर मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। इसमें एक प्रक्रिया है। इसका पालन करना चाहिए।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में धान खरीदी में विफलता का मामला सामने आया। भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने इस मुद्दे को उठाया। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि गाताडीह समिति ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय दल बनाया है। जांच के बाद अधिकारी को भी सेवा से निकाला गया।

प्रदेश में तीन वर्षों में 17 हजार 500 लोग सड़क हादसे में मर गए। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह के लिखित प्रश्न का जवाब दिया। जवाब में बताया गया है कि 2021-22 में 11,917 सड़क हादसे हुए, जिसमें 5,258 लोग मर गए और 10,134 लोग घायल हुए। 2022–2023 में 13,444 दुर्घटना हुईं, जिसमें 5,973 लोग मर गए और 11,717 लोग घायल हुए। 2023–2024 में 13,715 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें 6,269 लोग मर गए और 11,556 घायल हुए।

More Topics

छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

-छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171...

इसे भी पढ़े