उप मुख्यमंत्री ने बस्तर में शहीद गेंद सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण, 9 विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण

बस्तर जिले के बड़ाजी ग्राम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद गेंद सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में 8 करोड़ 3 लाख रुपए के 9 विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण भी किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा, “हल्बा समाज के वीर स्वतंत्रता सेनानी शहीद गेंद सिंह ने अंग्रेजी शासन की नीतियों का पुरजोर विरोध किया और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। आज हमें उनके बलिदान को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। यह हमारी जिम्मेदारी है कि समाज के उत्थान में सक्रिय योगदान दें।”

कार्यक्रम में सांसद महेश कश्यप और चित्रकोट के विधायक विनायक गोयल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने शहीद गेंद सिंह के योगदान को याद करते हुए समाज को उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

स्वतंत्रता संग्राम में शहीद गेंद सिंह का योगदान
उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि परलकोट जमींदारी के जमींदार गेंद सिंह ने मराठों और ब्रिटिश अधिकारियों के शोषण के खिलाफ संघर्ष छेड़ते हुए बस्तर को गुलामी से मुक्त कराने का संकल्प लिया। उनकी वीरता और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को मिली सौगात
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 6 हितग्राहियों को उनके आवास पूर्ण होने पर प्रतीकात्मक चाबियां सौंपी गईं। साथ ही अन्य हितग्राहियों को योजना से संबंधित स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।

यह कार्यक्रम बस्तर जिले के विकास और स्वतंत्रता संग्राम में शहीदों के योगदान को सम्मानित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने...

बिलासपुर: छात्रा से लाखों की ठगी, पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

बिलासपुर। बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये...

CM साय का बड़ा ऐलान, ज्ञानेश्वरी को 30 लाख और DSP प्रमोशन

रायपुर। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम...

छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के 5 प्रशिक्षु भारतीय...

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

इसे भी पढ़े