आज कैबिनेट की बैठक, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दे सकती है

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक सात अगस्त को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में होगी। इसमें सरकारी कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ते के भुगतान पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा हो सकती है। साथ ही रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी मंथन किया जा सकता है।

राज्य कैबिनेट की बैठक बुधवार को सुबह ग्यारह बजे से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में होगी। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर इस बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय होने की संभावना है। नगरपालिकाओं, नगर पंचायतों और नगर निगमों के महापौरों के चुनावों को प्रत्यक्ष रूप से कराने और मतपत्रों और मतपेटियों के स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का उपयोग करने का प्रस्ताव स्वीकार किया जा सकता है।

बैठक में प्रदेश में बारिश की स्थिति, खाद की उपलब्धता, और खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही, कैबिनेट में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर भी चर्चा संभव है। किसानों और कर्मचारियों के हित में भी कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।

इन प्रमुख बिंदुओं पर हो सकती है चर्चा

– महापौर, नगरपालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने का प्रस्ताव।

– मतपत्र-मतपेटियों के स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का उपयोग।

– प्रदेश में बारिश की स्थिति और खाद की उपलब्धता की समीक्षा।

– खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों का आकलन।

– इस अभियान पर विस्तृत चर्चा और संभावित निर्णय।

– किसानों और कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय।

More Topics

CM विष्णुदेव साय का सिंगापुर दौरा, SING फोरम 2026 में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिंगापुर दौरे पर हैं। वे...

CSVTU में नामांकन प्रक्रिया शुरू, 19 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका

भिलाई। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) से संबद्ध...

राजनांदगांव में आज व्यापम की परीक्षा, 62 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच एग्जाम

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आज राजनांदगांव जिले...

Personality : Pooja Khandelwal ...

POORAB TIMES. For Pooja Khandelwal, dance has always been...

इसे भी पढ़े