धमतरी में एक स्कूल की बउंड्रीवाल गिरने से छात्रा की मौत

छुरियारा पारा में प्राथमिक शाला की बाउंड्रीवाल सहित गेट के गिरने से एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। स्कूल की दीवार काफी जर्जर स्थिति में थी। घटना के दौरान बच्ची वहां पर खेल रही थी, भी बाउंड्रीवाल का दीवार गिर गई। बच्ची के ऊपर दीवार गिरने के बाद घायल बच्ची को बाइक में अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

घटना प्राथमिक शाला चुरियारा पारा क्रमांक 19 की है। नगरी में पहली कक्षा में पढ़ने वाली शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे स्कूल गेट के पास खेल रही थी, तभी बाउंड्रीवाल का दीवार गिर गई, बच्ची के ऊपर दीवार गिरने के बाद घायल बच्ची को बाइक में अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

कई अधिकारी स्कूल पहुंचे

छात्रा का एक महीना पहले ही यहां एडमिशन हुआ था। घटनास्थल पर जांच करने नगरी के तहसीलदार केतन भोयर, शिक्षा विभाग के बीईओ कलीराम साहू, वार्ड पार्षद टिकेश्वर ध्रुव स्कूल पहुंचे।

तहसीलदार केतन भोयर ने बताया कि प्राथमिक शाला में गेट के पास बच्ची मध्यान्ह भोजन के बाद लगभग डेड़ बजे खेल रही थी, तभी गेट छात्रा के ऊपर गिर गया। अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसमें मुआवजा का प्रावधान है। मामले की जांच की जा रही है।

More Topics

रायपुर स्टेशन पर 500 किलो नकली पनीर जब्त

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर...

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी

वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान रायपुर।...

 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची...

केंद्र और विपक्ष के बीच सहमति न के कारण FCRA बिल संसद में पेश होने की संभावना कम

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को संसद में 'फॉरेन...

इसे भी पढ़े