शिक्षक दिवस : खेल एवं युवा मंत्री टंक राम वर्मा ने प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा मंत्री टंक राम वर्मा ने 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। वर्मा ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि यह दिन हमें अपने देश के महान शिक्षाविद् और पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की जन्म जयंती का स्मरण कराता है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

वर्मा ने कहा कि एक शिक्षक अपने छात्रों में आदर्श, सच्चाई, आत्मबल, नैतिक बल, ईमानदारी, लगन और मेहनत की मशाल जलाते हैं और उन्हें समाज में सफल जीवन जीने की राह दिखाते हैं।

इसके साथ ही शिक्षक दिवस पर उन्होंने सभी शिक्षकों से आग्रह किया है कि युवा पीढ़ी को किताबी ज्ञान के साथ साथ भारतीय सभ्यता, संस्कार एवं परम्परा की शिक्षा अवश्य दें क्योंकि जीवन में एक शिक्षित और संस्कारवान जीवन ही सफलता दिलाता है।

More Topics

CM विष्णुदेव साय का सिंगापुर दौरा, SING फोरम 2026 में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिंगापुर दौरे पर हैं। वे...

CSVTU में नामांकन प्रक्रिया शुरू, 19 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका

भिलाई। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) से संबद्ध...

राजनांदगांव में आज व्यापम की परीक्षा, 62 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच एग्जाम

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आज राजनांदगांव जिले...

Personality : Pooja Khandelwal ...

POORAB TIMES. For Pooja Khandelwal, dance has always been...

इसे भी पढ़े