रायपुर से प्रयागराज और हैदराबाद की नानस्टाप फ्लाइट शुरू होगी

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के हवाई यात्रियों को विमान में बिजनेस क्लास सीट की सुविधा मिल सकती है। इंडिगो एयरलाइंस 14 नवंबर से दिल्ली-मुंबई और मुंबई-दिल्ली की यात्रा के लिए बिजनेस क्लास की सेवा शुरू कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि इस वर्ष दिसंबर आखिरी या अगले वर्ष जनवरी में रायपुर से भी बिजनेस क्लास की सेवा शुरू हो सकती है।

व्यास ट्रैवल्स के संचालक कीर्ति व्यास ने बताया कि विमानन कंपनी महानगर में यह सुविधा शुरू होने के बाद रायपुर से भी बिजनेस क्लास सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रही है। उनका कहना था कि बिजनेस क्लास के यात्रियों को और भी सुविधाएं मिलती हैं और आठ से दस सीटें आरक्षित रहती हैं। इनका हवाई किराया भी सामान्य से लगभग ढाई से तीन गुना अधिक होता है।

जानकारी के अनुसार फ्लाइट क्रमांक 6ई 7302 रायपुर से प्रयागराज के लिए दोपहर 12.05 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1.25 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6ई 7371 प्रयागराज से रायपुर दोपहर 1:50 बजे उड़ान भरेगी और 3:20 बजे रायपुर पहुंचेगी।

हवाई यात्रियों को नई उड़ानों की सुविधा मिलने लगी है। इसके परिणामस्वरूप इंडिगो एयरलाइंस ने रायपुर से हैदराबाद के लिए नई उड़ान शुरू की है। 23 सितंबर को नई उड़ान शुरू होगी। 16 अगस्त से इंडिगो एयरलाइंस की नानस्टाप फ्लाइट भी रायपुर से प्रयागराज चलेगी। विमानन मंत्रालय ने बताया कि फ्लाइट 6ई 6263 हैदराबाद से रायपुर के लिए दोपहर 2:20 बजे उड़ान भरेगी।

More Topics

CM विष्णुदेव साय का सिंगापुर दौरा, SING फोरम 2026 में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिंगापुर दौरे पर हैं। वे...

CSVTU में नामांकन प्रक्रिया शुरू, 19 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका

भिलाई। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) से संबद्ध...

राजनांदगांव में आज व्यापम की परीक्षा, 62 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच एग्जाम

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आज राजनांदगांव जिले...

Personality : Pooja Khandelwal ...

POORAB TIMES. For Pooja Khandelwal, dance has always been...

इसे भी पढ़े