गांव में सड़क निर्माण की मांग लेकर केंद्रीय मंत्री गडकरी के आवास तक लोटते पहुंचा सरपंच…

छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद जिले के रामाडबरी से बावनकेरा तक दो किमी पक्की सड़क के लिए सत्र 2023 में दो करोड़ 53 लाख 71 हजार रूपये की राशि स्वीकृत होने बावजूद अब तक टेंडर की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। जिससे सड़क निर्माण नहीं हो पाया है।

महासमुंद। छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बम्बूरडीह सरपंच ने दिल्ली में सड़क पर लोटकर प्रदर्शन किया। सरपंच का प्रदर्शन नेशनल मीडिया के संज्ञान में आया। बाद शत्रुहन चेलक की पड़ताल शुरू हुई।

गांव में महज दो किमी सड़क निर्माण की मांग को लेकर महासमुंद जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्बूरडीह के सरपंच शत्रुहन चेलक ने दिल्ली पहुंचकर सड़क पर प्रदर्शन किया।

सरपंच चेलक ने ग्राम रामाडबरी से बावनकेरा तक की दो किमी सड़क के शीघ्र निर्माण के लिए दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास के बाहर सड़क पर लोटकर अपनी मांग रखी। उन्होंने इस प्रदर्शन से मीडिया का ध्यान खींचा।

ज्ञात हो कि रामाडबरी से बावनकेरा तक दो किमी पक्की सड़क के लिए सत्र 2023 में दो करोड़ 53 लाख 71 हजार रूपये की राशि स्वीकृत होने बावजूद अब तक टेंडर की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। जिससे सड़क निर्माण नहीं हो पाया है।


More Topics

रायपुर स्टेशन पर 500 किलो नकली पनीर जब्त

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर...

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी

वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान रायपुर।...

 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची...

केंद्र और विपक्ष के बीच सहमति न के कारण FCRA बिल संसद में पेश होने की संभावना कम

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को संसद में 'फॉरेन...

इसे भी पढ़े