सैनिक कल्याण की योजनाओं का करें बेहतर क्रियान्वयन : रमेन डेका

सैनिक कल्याण बोर्ड की गतिविधियों से अवगत हुए राज्यपाल
पूरब टाइम्स रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों से शहीदों के परिजनों एवं भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए चलायी जाने वाली योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने को निर्देश दिये हैं।
राजभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ सैनिक कल्याण बोर्ड के गतिविधियों की जानकारी ली। सैनिक कल्याण संचालनालय के संचालक ब्रिगेडियर विवेक शर्मा वीएसएम (सेवानिवृत्त) ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा भूतपूर्व सैनिकों, परिजनों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने केंद्र से लेकर राज्य एवं जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के कार्यो से राज्यपाल को अवगत कराया। प्रतिवर्ष 7 दिसंबर फ्लैग डे मनाया जाता है। जिसमे सैनिक कल्याण हेतु फंड एकत्रित किया जाता है।
राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि सैनिक कल्याण योजनाएं, सैनिकों और उनके परिवारों के लिए सुरक्षा, सम्मान और सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनाई गई है, ताकि देश कीे सेवा के बाद पूर्व सैनिक और उनका परिवार तथा शहीदों के परिजन सम्मान पूर्वक जीवन जी सके। इसलिए इन योजनाओं व कार्यों का संचालन अच्छे से करें। इस अवसर पर राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

More Topics

CM विष्णुदेव साय का सिंगापुर दौरा, SING फोरम 2026 में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिंगापुर दौरे पर हैं। वे...

CSVTU में नामांकन प्रक्रिया शुरू, 19 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका

भिलाई। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) से संबद्ध...

राजनांदगांव में आज व्यापम की परीक्षा, 62 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच एग्जाम

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आज राजनांदगांव जिले...

Personality : Pooja Khandelwal ...

POORAB TIMES. For Pooja Khandelwal, dance has always been...

इसे भी पढ़े