Total Users- 1,200,915

spot_img

Total Users- 1,200,915

Tuesday, April 14, 2026
spot_img

RAIPUR : राजधानी में दो दिवसीय राखी प्रदर्शनी का आयोजन

राजधानी के शंकर नगर स्थित अशोक रतन के कम्युनिटी हॉल में दो दिवसीय राखी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम आयोजक कांसेप्ट फॉर यू की निकिता पारेख ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन माहेश्वरी महिला संगठन की प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में सावन, फ्रेंडशिप डे बैंड, जन्माष्टमी पूजन सामाग्री सहित हैंड मेड नए डिजाइन की राखियो ने राजधानीवासियों का मन मोहा। वही आयोजको ने बताया की कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य घर से व्यवसाय संचालित वाली महिलाओं का उत्साहवर्धन करना एवं उनके छोटे व्यापार को तरक्की देना है जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो सके।वहीं इस प्रदर्शनी में जोधपुर, राजस्थान से मंगाई गई वस्तुओ एवं स्टोन वर्क से हैंड मेड बनी राखियो को प्रदर्शित किया गया। युवतियों के लिए विशेष तौर पर ब्रेसलेट की बड़ी वैरायटी उपलब्ध रही और साथ ही आने वाले त्योहार में उपयोग होने वाली पूजन सामग्री भी एक ही छत के नीचे मिली। प्रदर्शनी में महिला नेत्री, समाजसेवी महिलाए सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

More Topics

बलूचिस्तान के नोश्की में नागरिकों की आवाजाही पर कड़े प्रतिबंध

भारी चौकियों के साथ प्रवेश और निकास मार्गों को...

पीएम मोदी ने नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में कहा- हमारे देश की संसद एक नया इतिहास रचने के करीब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को विज्ञान भवन में आयोजित...

दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक की घटना के बाद...

इसे भी पढ़े