रायपुर: बाल कटिंग विवाद में नाबालिग छात्र की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में एक दुखद घटना घटी, जिसमें एक नाबालिग छात्र की हत्या कर दी गई। यह मामला प्रेमनगर क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जहां दो पुराने दोस्तों के बीच एक सप्ताह से बाल कटिंग स्टाइल को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण एक नाबालिग आरोपी ने आज अपने दोस्त पर हमला कर दिया।

आरोपी ने स्कूल जाते वक्त अपने दोस्त को लोहे के राड जैसे नुकीले हथियार से उसकी छाती में हमला किया। घायल अवस्था में छात्र को मेकाहारा अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से पहले दोनों के बीच कॉमेंट्स की झड़प हो चुकी थी, और यह हमला उसी विवाद का परिणाम था।

रायपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की उम्र 15 साल है, और पुलिस ने विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

More Topics

छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

-छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171...

इसे भी पढ़े