भाजपा पर भड़के सांसद पप्पू यादव ने कहा कि वे एफआईआर से नहीं डरते

संसद परिसर में राम मंदिर के नाम पर पैसे की हेराफेरी के विरोध में हुए एक प्रदर्शन को लेकर राजनीति काफी गर्म हो गई है। प्रदर्शन के दौरान निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भगवा कपड़े पहनकर एक पुजारी का रोल निभाया था।

उन्होंने दानपात्र से पैसे जेब में रखकर कथित चोरी को दिखाया था। इस मामले में बीजेपी नेताओं की शिकायत पर वाराणसी, दिल्ली और जहांगीरपुरी में राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज कराया गया है।

पप्पू यादव का तीखा हमला

अपने खिलाफ केस दर्ज होने के बाद पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बिहार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बीजेपी और पुलिस की कार्रवाई पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “क्या मुझे भगवा कपड़े पहनने का हक नहीं है? राहुल गांधी या प्रियंका गांधी कभी एफआईआर से नहीं डरे, तो मैं कैसे डर सकता हूं?

” उन्होंने आगे कहा कि धर्म और भगवान के नाम पर धोखा देने वालों से देश को बचाने के लिए वे हमेशा तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में उनके बच्चों को बीच में घसीटना सही नहीं है।

More Topics

छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

-छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171...

इसे भी पढ़े