रायपुर महापौर के बेटे ने सड़क पर मनाया जन्मदिन, आतिशबाजी और केक काटने का वीडियो वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महापौर मीनल चौबे के बेटे का जन्मदिन चर्चा का विषय बन गया है। वायरल वीडियो में उन्हें अपने समर्थकों के साथ सड़क पर केक काटते और आतिशबाजी करते देखा जा सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना दो दिन पहले की है, जब महापौर के बेटे ने सड़कों पर धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान आतिशबाजी की गई, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पहले भी हो चुकी है ऐसी कार्रवाई

कुछ दिन पहले ही युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष को भी इसी तरह सड़क पर केक काटने और आतिशबाजी करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब महापौर के बेटे का वीडियो वायरल होने के बाद लोग कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल उठा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग रायपुर पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। क्या महापौर के बेटे पर भी वही कार्रवाई होगी, जो युवा कांग्रेस नेता पर हुई थी? यह देखना बाकी है।

More Topics

रक्षा सूत्र से बंधा ‘पक्के घर’ का संकल्प

-मोहला की ग्राम पंचायतों में अनूठे अंदाज में मनाया...

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह...

इसे भी पढ़े