अब सरकार ने लॉन्च किए गए ये एप से घर बैठे राशन कार्ड और जन्म सर्टिफिकेट बना सकते हैं

मोर संगवारी योजना के तहत छत्तीसगढ़ के चार नवगठित नगर पालिकाओं मंदिर हसौद, बांकी मोंगरा, लोरमी और पंडरिया के निवासियों को भी 27 सेवाओं का लाभ मिलना शुरू हो गया है। चारों नई नगर पालिकाओं में योजना का उल्लेख उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने लोरमी के मानस मंच में एक कार्यक्रम में शुभारंभ किया.

इस मौके पर उन्होंने मोर संगवारी नामक एप भी शुरू किया। मोर संगवारी योजना के माध्यम से लोगों को घर पहुंचकर 27 प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी: जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, दुकान और स्थापना पंजीयन, राशन कार्ड, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र।

राज्य शहरी विकास अभिकरण (सुडा) के सीईओ शशांक पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों, 44 नगर पालिकाओं और दो नगर पंचायतों (अंबागढ़ चौकी और गौरेला) में सरकारी दस्तावेज बनाने की घर पहुंच सेवा उपलब्ध है।

सभी कार्य दिवसों में ये सेवाएं सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक उपलब्ध हैं। संगवारी योजना के तहत टोल फ्री नंबर पर कॉल करने पर घर पहुंचेंगे और योजना से जुड़ी सेवाओं और सुविधाओं का लाभ लेंगे। इसके लिए कोई भी व्यक्ति घर बैठे टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल कर सकता है।

More Topics

रक्षा सूत्र से बंधा ‘पक्के घर’ का संकल्प

-मोहला की ग्राम पंचायतों में अनूठे अंदाज में मनाया...

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह...

इसे भी पढ़े