नितिन नबीन ने दिग्गजों के साथ रणनीति बनाई, निकाय चुनाव से पहले भाजपा की तिरंगा यात्रा कार्यकर्ताओं को उत्साहित करेगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत से उत्साहित भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। नवंबर-दिसंबर में निकाय चुनाव हैं। इसके पहले भाजपा अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए प्रदेशभर में 11 से 14 अगस्त 2024 तक तिरंगा यात्रा का आयोजन करने जा रही है। इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा की अग्रणी भूमिका होगी। 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक घर और व्यावसायिक केंद्रों पर ‘हर घर तिरंगा’ फहराने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

बच्चों को राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत करने के लिए इन कार्यक्रमों में शामिल किया जाएगा। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक, प्रत्येक कार्यकर्ता लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ फहराने के लिए प्रेरित करेंगे। बिहार के कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने पहले प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ली। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय इस अवसर पर उपस्थित थे।

भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 112वीं और तीसरे कार्यकाल की दूसरी कड़ी में हर घर तिरंगा का उल्लेख किया है। जिसमें उन्होंने कहा था कि 15 अगस्त का दिन अब दूर नहीं है। अब तो 15 अगस्त के साथ एक और अभियान जुड़ गया है, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान।

पिछले कुछ वर्षों से तो पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए सबका जोश हाई रहता है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान- तिरंगे की शान में एक यूनिक फेस्टिवल बन चुका है। इसे लेकर अब तो तरह-तरह के इनोवेशन भी होने लगे हैं। 15 अगस्त आते-आते, घर में दफ्तर में कार में तिरंगा लगाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट दिखने लगते हैं। तिरंगे को लेकर ये उल्लास, ये उमंग हमें एक दूसरे से जोड़ती है। नितिन ने कहा कि इस अभियान से सभी को जुड़ना चाहिए।

More Topics

 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची...

केंद्र और विपक्ष के बीच सहमति न के कारण FCRA बिल संसद में पेश होने की संभावना कम

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को संसद में 'फॉरेन...

लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रितचयनित...

इसे भी पढ़े