न्याय यात्रा का रायपुर में बंटी होरा और कामरान अंसारी के नेतृत्व में भव्य स्वागत, महिलाओं को लाठियों का वितरण

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने कवर्धा और बलौदा बाजार कांड सहित राज्य में बढ़ते अपराधों, हत्या, लूट, बलात्कार, और भाजपा शासन की विफलताओं के खिलाफ आवाज उठाते हुए 125 किलोमीटर की पदयात्रा आयोजित की। यह यात्रा गिरौदपुरी धाम से शुरू होकर रायपुर के गांधी मैदान तक पहुंची, जिसका नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने किया।

यात्रा के रायपुर के मिनी माता परिसर पहुंचने पर जोश और उत्साह का माहौल था। ज़ोन क्रमांक 2 के अध्यक्ष बंटी होरा और पार्षद कामरान अंसारी ने अपने युवा साथियों और वार्ड की महिलाओं के साथ न्याय यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर महात्मा गांधी और मिनी माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

प्रदेश में बढ़ते अपराधों को देखते हुए बंटी होरा ने महिलाओं की आत्मरक्षा के लिए लाठियों का वितरण कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के हाथों से करवाया। होरा ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर, जबकि हम अहिंसा के पथ पर चल रहे हैं, फिर भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए उन्हें सशक्त बनाना जरूरी हो गया है। इस पहल से उन्होंने महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

यात्रा के दौरान महात्मा गांधी बने एक बालक का विशेष स्वागत किया गया। उसे 11 कदम चलाकर थाल में गुलाब जल से अभिनंदन किया गया। पदयात्रियों पर पुष्पवर्षा की गई और सभी को शरबत का वितरण किया गया। न्याय यात्रा के स्वागत में पूरा वातावरण उत्साह और गरिमा से भरपूर रहा, और इसे लेकर जनता में खासा उत्साह देखने को मिला।

More Topics

CM विष्णुदेव साय का सिंगापुर दौरा, SING फोरम 2026 में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिंगापुर दौरे पर हैं। वे...

CSVTU में नामांकन प्रक्रिया शुरू, 19 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका

भिलाई। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) से संबद्ध...

राजनांदगांव में आज व्यापम की परीक्षा, 62 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच एग्जाम

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आज राजनांदगांव जिले...

Personality : Pooja Khandelwal ...

POORAB TIMES. For Pooja Khandelwal, dance has always been...

इसे भी पढ़े