राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज: गर्ल्स वॉशरुम में हिडन कैमरा मिलने से मच गई हड़कंप, सफाईकर्मी के खिलाफ FIR दर्ज

राजनांदगांव के मेडिकल कॉलेज में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कॉलेज के गर्ल्स वॉशरुम में हिडन कैमरा पाया गया। यह कैमरा सफाईकर्मी द्वारा लगाया गया था। घटना तब उजागर हुई जब छात्राओं ने वॉशरुम में कैमरे को देखा और इसकी जानकारी कॉलेज प्रबंधन को दी। इसके बाद, प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और आरोपी सफाईकर्मी के खिलाफ FIR दर्ज की।

घटना के बाद पूरे कॉलेज में हड़कंप मच गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, आरोपी सफाईकर्मी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है, लेकिन गिरफ्तारी के बाद मामले में कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

यह मामला राजनांदगांव के लालबाग थाना क्षेत्र से जुड़ा है, और अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Topics

रक्षा सूत्र से बंधा ‘पक्के घर’ का संकल्प

-मोहला की ग्राम पंचायतों में अनूठे अंदाज में मनाया...

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह...

इसे भी पढ़े