उड़ गए पति के होश जब सात फेरे लेने के तीन माह बाद पत्नी ने छोड़ा घर

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी, एक अजीब मामला सामने आया है। जहां हिंसा, धोखा और प्यार का नाटकीय संगम शादी के सिर्फ तीन महीने बाद देखा गया नवविवाहिता ने शादी के तीन महीने बाद पति से विवाह कर मायके चली गई। पति पत्नी को मनाने ससुराल गया, लेकिन नवविवाहिता वहाँ नहीं मिली।

कुछ दिन बाद नवविवाहिता ने पति को फोन कर कहा कि वो उसके साथ नहीं रहना चाहती है, इसलिए दूसरे लड़के से शादी से कर ली है। इससे नाराज पति ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत की। मामला पुलिस तक पहुंचा तो काउंसलिंग के दौरान नवविवाहिता ने पति पर जानलेवा हमला कर दिया। कांच के गिलास से पति का गला काटने की कोशिश की। पुलिस ने नवविवाहिता के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार इसी साल अप्रैल महीने में बोरियाकला के महेश्वर ओझा और नरहरपुर की भुनेश्वरी नाविक ने एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में चुना और दोनों ने शादी कर ली। सबकुछ सामान्य और खुशहाल लग रहा था। लेकिन, यह खुशी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई।

30 जून को भुनेश्वरी के माता-पिता उसे अपने साथ घर ले आए, और महेश्वर को समझ नहीं आया कि अचानक ऐसा क्यों हुआ। 1 जुलाई को महेश्वर ने अपनी पत्नी को फोन किया, लेकिन वह घर पर नहीं मिली। चिंता बढ़ने लगी।

महेश्‍वर 2 जुलाई को भुनेश्वरी से मिलने जब ससुराल पहुंचा, तो वो वहां भी गायब थी। यह मामला और पेचीदा हो गया। कुछ दिन बाद भुनेश्वरी ने महेश्वर को फोन पर बताया कि उसने किसी और से शादी कर ली है और अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। यह सुनकर महेश्वर के पैरों तले जमीन खिसक गई।

नाराज महेश्वर ने पुलिस को शिकायत दी। महिला थाने में मामला आया। काउंसलिंग के लिए भुनेवश्वरी को पुलिस ने बुलाया, लेकिन वह नहीं आई। वह दूसरी काउंसलिंग में जीती। दोनों 30 जुलाई को काउंसलिंग में पहुंचे।

काउंसलिंग के दौरान हालात अचानक खराब हो गए। गुस्से में भुनेश्वरी ने महेश्वर के गले पर कांच का गिलास तोड़ दिया, जिससे कांच महेश्वर के गले में धंस गया। भुनेश्वरी पर जानलेवा हमला पुलिस ने तुरंत दर्ज कर लिया।

More Topics

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी

वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान रायपुर।...

 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची...

केंद्र और विपक्ष के बीच सहमति न के कारण FCRA बिल संसद में पेश होने की संभावना कम

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को संसद में 'फॉरेन...

लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रितचयनित...

इसे भी पढ़े