सावन के अंतिम रविवार रायपुर में गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कांवड़ यात्रा

रायपुर। सावन माह में भोलेनाथ का अभिषेक करने श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। सावन के अंतिम रविवार को पश्चिम विधानसभा के विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डा.रमन सिंह भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की मनोकामना पूरी होने और सुख समृद्धि की कामना करते हुए सभी को कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर मुख्‍यमंत्री साय ने कहा, भगवान शिव का पावन महीना सावन चल रहा है। ऐसे अवसर पर कावड़ यात्रा निकाली जा रही है। इस कावड़ यात्रा में बड़ी संख्‍या भक्‍त महादेव घाट के हटकेश्वर महादेव शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे और छत्‍तीसगढ़ की खुशीहाली के लिए प्रार्थना करेंगे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सावन मास में ही मुझे बाबा भोरमदेव के दर्शन करने का अवसर मिला। यह मंत्र मुग्ध कर देने वाला अवसर था। हमने कांवड़ियों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की। पूरे यात्रा मार्ग में कांवड़ियों का उत्साह छलक रहा था।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा आज गुढियारी स्थित मारुती मंगलम भवन में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ, पूर्व सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक मोतीलाल साहू भी उपस्थित थे।

राजस्व मंत्री वर्मा ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। उन्होनें प्रदेश वासियों की मनोकामना पूरी होने और सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सभी को कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

More Topics

CM विष्णुदेव साय का सिंगापुर दौरा, SING फोरम 2026 में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिंगापुर दौरे पर हैं। वे...

CSVTU में नामांकन प्रक्रिया शुरू, 19 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका

भिलाई। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) से संबद्ध...

राजनांदगांव में आज व्यापम की परीक्षा, 62 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच एग्जाम

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आज राजनांदगांव जिले...

Personality : Pooja Khandelwal ...

POORAB TIMES. For Pooja Khandelwal, dance has always been...

इसे भी पढ़े