Total Users- 1,200,937

spot_img

Total Users- 1,200,937

Tuesday, April 14, 2026
spot_img

EOW ने शराब घोटाला मामले में आबकारी अधिकारियों से पूछताछ की..।

EOW ने शराब घोटाला मामले में तेजी से कार्रवाई की है। EOW टीम ने प्रिज्म होलोग्राफी कंपनी के स्टेट हेड दिलीप पांडे की गिरफ्तारी के बाद आबकारी विभाग के दो अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया। इन अफसरों से तीन घंटे की पूछताछ की गई और लिखित में पांच पेज का बयान लिया गया।

इसमें आबकारी अधिकारियों ने सिंडिकेट की मदद करने वाले और उसके हर कार्य में शामिल होने वाले कुछ अधिकारियों के खिलाफ सबूत दिए हैं। EOW की पूछताछ में पांच पेज का बयान देने वाले अफसर कोर्ट में बयान देते समय पलट सकते हैं, इसलिए EOW की टीम जज के सामने लिखित बयान देने की तैयारी कर रही है।

अब तक, EOWU अधिकारी ने शराब घोटाले में आधा दर्जन से अधिक लोगों के बयान कलमबद्ध किए हैं। इनमें से कई लोगों पर भी इस घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

दो आबकारी अफसरों का बयान कलमबद्ध कराने के बाद ईओडब्ल्यू के अधिकारी दो और अफसरों को पूछताछ के लिए बुलाएंगे। ये वह अफसर हैं, जो सिंडिकेट के कोर ग्रुप में शामिल एपी त्रिपाठी के बेहद करीबी रहे। इस साल इन अफसरों ने सिंडिकेट की मदद करने के लिए ट्रांसफर लिस्ट अपने हिसाब से निकलवाई थी।

More Topics

बलूचिस्तान के नोश्की में नागरिकों की आवाजाही पर कड़े प्रतिबंध

भारी चौकियों के साथ प्रवेश और निकास मार्गों को...

पीएम मोदी ने नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में कहा- हमारे देश की संसद एक नया इतिहास रचने के करीब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को विज्ञान भवन में आयोजित...

दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक की घटना के बाद...

इसे भी पढ़े